नवगछिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नवगछिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

नवगछिया खरीक के बीच ऐसी हुई सड़क दुर्घटना कि उड़ गये वाहन के परखचे

नवगछिया खरीक के बीच 16 दिसम्बर को हुई सड़क दुर्घटना । खगड़िया जिला जदयु के उपाध्यक्ष की बोलेरों की सीधी टक्कर टैंकर से हो गयी। जिसमें बोलेरों चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें खरीक पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया।

रविवार, 3 जून 2012

उमस भरी गर्मी में उबले लोग, जीना हुआ मुहाल

इन दिनों नवगछिया शहर सहित पूरा अनुमंडल तेज धूप व उमस भरी गर्मी की मार से मूर्छित हो रहा है। उमस भरी गर्मी इन दिनों लोगों के शरीर से बेतरतीब पसीने छुड़ा रही है । महिलायें और बच्चे गर्मी व उमस से त्राहिमाम कर रहे हैं। लोगों को घर-बाहर कहीं पर भी चैन नहीं मिल पा रहा है। वातावरण में नमी अधिक होने के चलते लोग इन दिनों उमस महसूस कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी की वजह से शहरवासी भी दिन-रात बेचैन रह रहे हैं। लोगों को चैन नहीं मिल रहा है।

इस उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीँ लोगों का दिन में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल स्कूलों में छुंट्टी रहने की वजह से बच्चों को थोड़ी राहत जरुर मिल रही है।

इस तेज धूप व गर्मी ने पूरे शहर के कारोबार को भी प्रभावित किया है। दिन के कारोबार में काफी नरमी आ गई है। तेज धूप व उमस की वजह से शहर में हाथ से झेलने वाले पंखों की बिक्री में तेजी आ गई है। रविवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन महसूस किया गया। लोग पूरा दिन यह सोच कर गुजारते रहे कि चलो शाम के बाद तो राहत जरुर मिलेगी। लेकिन रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है।

जिला मौसम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शहरवासियों को फिलहाल इस उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हां अगर मौसम में कुछ अचानक परिवर्तन आता है तो कुछ राहत की बात कही जा सकती है।

शनिवार, 2 जून 2012

धरहरा की धरती पर तीसरी बार पधारे सीएम, किया बेटी के नाम पौधारोपण

फिर एक बार धन्य हुई धरहरा की धरती। जहां तीसरी बार बिहार के सरकार ने पधारकर किया पौधारोपण । इस बार बिहार के सरकार नीतीश कुमार ने तीन माह की अंजली कुमारी के नाम पर पौधारोपण किया तथा शिलापट का अनावरण किया। इसी के साथ बेटी के जन्म पर वृक्ष लगाने की परम्परा को फिर मिला एक सशक्त बल। जिसे बिहार सरकार की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरे देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया था। जिसकी राष्ट्रपति समेत सभी राज्यों के लोगों सहित विदेश के लोगों ने भी काफी सराहना की थी।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने लगातार तीसरी बार नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत धरहरा की धरती पर आकर श्रृष्टि की अमूल्यवान कृति वसुंधरा और बेटी दोनों को बचाने की संयुक्त मुहीम को जारी रखा। इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धरहरा निवासी अनिल कुमार और अनीता देवी की पुत्री अंजलि कुमारी के नाम से फलदार आम का वृक्ष लगाया। मुख्यमंत्री ने मासूम अंजलि को गोद में भी लिया और आशीर्वाद भी दिया। वहीँ अंजलि के माता एवं पिता ने भी मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। जहां इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी तथा क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री अपनी सेवा यात्रा के क्रम में भागलपुर से किशनगंज जाने के क्रम में धरहरा गाँव आये थे।
इस कार्यक्रम की सफलता में भाजपा के नवगछिया जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा की सक्रीय भूमिका रही। जिन्होंने मुख्यमंत्री , सांसद, स्वास्थ्य मंत्री, जल संसाधन मंत्री एवं विधायक को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, जिला मंत्री मुकेश राणा, मो० शाहिद, जेम्स, समसेर आलम, भाजपा की महिला मोर्चा की नवगछिया जिला अध्यक्ष पूनम चौरसिया, भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि सह अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ़ कौशल, विभाष प्रसाद सिंह, श्रीकिशोर झा, जदयू के नवगछिया जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार, हुलास सिंह, साकेत बिहारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीँ बेटी बचाओ, सुख समृद्धी लाओ कार्यक्रम की प्रणेता सह फतह हेल्प सोसाइटी की सचिव शबाना दाउद ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
मुख्यमंत्री के पहले से तय इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी नर्मदेश्वर लाल, डीडीसी गजानंद मिश्र, डीपीआरओ, नवगछिया के एसपी , एसडीओ, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष नवगछिया, गोपालपुर, इस्माईलपुर सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी दल बल के साथ तैनात थे।
बताते चलें कि पिछले साल भी इसी गाँव में आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही रिमु राज के नाम से पौधारोपण किया था। उसके पहले साल लवली कुमारी के नाम से फलदार आम के पौधों को रोपा था। इस गाँव की यह पुरानी परम्परा कई दशकों से चली आ रही है।

साइकिल चुराते रंगे हाथ पकडाया युवक

नवगछिया शहर के जनक सिंह रोड में शनिवार की सुबह एक साइकिल चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। जो एक छात्रा की नयी साइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था। रंगे हाथ पकडे जाने पर युवक ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। पकडे गए युवक ने अपना नाम अमरेन्द्र कुमार उर्फ़ राजा बताया। जो मकंदपुर के एलआईसी एजेंट संजय चौधरी का पुत्र है। युवक ने स्वीकार किया की पहले भी इस जगह से कई साइकिल चुराई है। जिसे मकंदपुर के अरुण राय के यहाँ एक हजार तथा बारह सौ में बेचा है। लोगों ने पकडे गए साइकिल चोर को नवगछिया पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसे पुलिस कर्मी नवगछिया थाना ले गयी।

सोमवार, 17 अगस्त 2009

महासती विहुला पूजा शुरू, मेला का उद्घाटन

भागलपुर के सांसद शहनवाज हुसैन ने सोमवार को महासती विहुला मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बनने वाले बिजय घाट के पुल का नाम महा सती विहुला के नाम से कराने की कोशिश करूँगा इस सम्बन्ध में मुख्य मंत्री से बात करूँगा। अब बकवास नहीं विकास का ज़माना है। नवगछिया को जितना मशहूर होना चाहिए उतना अभी तक नहीं हुआ है। मैं इसे देश स्तर पर मशहूर करने कार्य कर रहा हूँ। भागलपुर कि तरह ही नवगछिया भी चमकेगा और इसका नाम भी भारत के लोग जानेंगे।
इस समारोह को जदयू नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भाजपा तकनीक मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सांसद प्रवक्ता मृणाल शेखर, सांसद प्रतिनिधि प्रवीन भगत सहित कई क्षेत्रीय नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।